Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा नेता समेत तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :   शहर में लगातार चोरी की वारदात हो रही है. भूली थाना क्षेत्र के नवाडीह स्थित अलकारी देवी अस्पताल के पास पास रविवार देर रात चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया.  भाजपा नेता पप्पू सिंह समेत तीन घरों से चोर लाखों के सामान उड़ा ले गये.  पप्पू सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के घर तेतुलमारी गये थे. उनके पड़ोसी ने आज सुबह बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. जब आकर देखा तो घर से दो सोने का झुमका, दो चैन, कंप्यूटर सेट, लैपटॉप सहित सामान गायब थे. पप्पू सिंह नवाडीह में किराये के मकान में रहते हैं. वहीं उनके मकान से सटे दूसरे मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया. प्रसन्न सिंह की बेटी वहां रहकर पढ़ाई करती है. वह भी अपने घर गयी है. साथ ही 8 लेन सड़क का काम करने वाली कंपनी दरषो एंड प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के कार्यालय का भी ताला टूटा हुआ है. कार्यालय के भीतर सभी दराज की कुंडी को भी चोरों ने तोड़ दिया है. हालांकि उनके कार्यालय से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-11-at-10.24.44-AM.jpeg"

alt="" width="1152" height="532" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-11-at-10.24.43-AM-1.jpeg"

alt="" width="1152" height="532" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-11-at-10.24.43-AM.jpeg"

alt="" width="1152" height="532" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही