Search

धनबाद : गोपालपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में ताला, बिना इलाज कराए लौट जा रहे ग्रामीण

Nirsa : निरसा के गोपालपुर पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र महज दिखावे का रह गया है. स्वास्थ्य उपकेंद्र में महीनों से ताला लटका है. इलाज कराने आने वाले मरीज बिना इलाज कराए ही लौट जा रहे हैं. इस उपकेंद्र की स्थापना इसलिए की गई थी, ताकि ग्रामीणों को छोटे-मोटे इलाज के लिए भटकना नहीं पड़े. लेकिन इस स्वास्थ्य उपकेंद्र से ग्रामीण को लाभ नहीं मिल रहा है. यहां पदस्थापित मेडिकल स्टाफ अक्सर नदारद ही रहते हैं. छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी पंचायत के लोगों को निजी डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ता है. महीनों से स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला नहीं खुलने की वजह से परिसर में झाड़ियां उग आई हैं. साफ-सफाई नहीं होने से चोरों ओर गंदगी की भरमार है. मेंटेनेंस के अभाव में बिल्डिंग जर्जर हो गई है. ग्रामीण सपन नाग ने बताया कि कभी 5-10 मिनट के लिए यदि उपकेंद्र खुला भी, तो इसकी जानकारी उनलोगों को हो नहीं पाती है. मेंटेनेंस के लिए विभाग से फंड मिला या नहीं, इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया को भी नहीं है. मुखिया ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-raped-after-kidnapping-in-govindpur-saved-her-life-by-running-away/">धनबाद

: गोविंदपुर में युवती का अपहरण के बाद दुष्कर्म, भागकर बचाई जान

स्वास्थ्य उपकेंद्र नियमित खोलना अनिवार्य : डॉ. पुष्पा

निरसा सीएचसी प्रभारी डॉ. पुष्पा ने बताया कि गोपालपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में दो एएनएम की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसमें एक एएनएम को दो केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी तो है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र को नियमित खोलना अनिवार्य है. इसमें किसी स्तर पर अनदेखी होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

समुचित व्यवस्था का दिए हैं निर्देश : बीडीओ

इस संबंध में पूछे जाने पर निरसा बीडीओ विनोद कर्मकार ने कहा कि गोपालपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र अक्सर बंद रहने की जानकारी मिली है. लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए वहां समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bike-riding-miscreants-shot-an-old-woman-in-jharia/">धनबाद:

 झरिया में बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला को गोली मारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp