Search

धनबाद :  छुट्टी कटौती के खिलाफ एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में तालाबंदी

Dhanbad : द फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के निर्देश पर छुट्टियों में कटौती का विरोध करते हुए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने 30 मई मंगलवार को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में ताला जड़ दिया. एक घंटे की तालाबंदी का नेतृत्व करते हुए प्रोफेसर इंचार्ज प्रो सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक बिना विरोध के कार्य कर रहे हैं. इसलिए लगातार उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है. विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार उन्हें रिसर्च व अध्ययन के लिए छुट्टियां दी गयी हैं. इन छुट्टियों के बदले शिक्षकों को सीए और ईएल का लाभ सामान्य कर्मचारियों की तुलना में कम मिलता है. उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा. विरोध करने वालों में टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो सुनीता हेंब्रम, सचिव प्रो इंदु लालिमा भुइयां के साथ प्रो विमल मिंज, प्रो शोभा सरिता, प्रो नीलू कुमारी, प्रो शांता बड़ाइक, प्रो प्रिया एक्का, प्रो प्रिया मधुलिका एक्का, प्रो कावेरी मित्रा के अलावा दर्जनों शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//