Search

 
 
 

धनबाद: तोपचांची प्रखंड के कार्यालयों में लटके ताले, सभी अधिकारी-कर्मी भी गायब

 
Topchachi : तोपचांची (Topchachi) सोमवार 2 जनवरी को तोपचांची प्रखंड के कई अधिकारियों के कार्यालय में ताले लटके रहे. बीडीओ साहब का चेंबर खुला था, परंतु वह खुद गायब थे. फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने रिसीव ही नहीं किया. बड़ा बाबू का कार्यालय खुला था, परंतु वह भी छुट्टी पर थे. प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी विभाग, पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक ( पंचायती राज), कानूनी सहायता केंद्र ( डीएलएसए) , बाल विकास परियोजना कार्यालय, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित सभी कार्यालयों के दरवाजे पर ताला लटका मिला. हालांकि अंचल कार्यालय के अधिकतर पदाधिकारी एवं खुद सीओ साहब अपने कार्यालय में मौजूद थे.

 पता चलते ही बताएंगे : डीडीसी

टेलिफोनिक बातचीत के दौरान धनबाद डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि हम पता करते हैं. अभी एक-दो एक्स्ट्रा चार्ज पर बीडीओ साहब हैं. बिना जानकारी के अभी हम कुछ बताने के पोजीशन पर नहीं हैं. पता चलता है तो आपको बताते हैं

इंतजार करते रहे लोग, लौटे घर

हाल ए जनता का : प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण सुबह 10:00 से अपनी समस्याओं को लेकर बाबुओं के पास पहुंचे. इंतजार करते रहे, कभी पेड़ के नीचे बैठ कर तो कभी चाय दुकान पर. दिन बीतता गया, परंतु बाबूओ के कार्यालय में ताला लटका ही रहा. थक हार कर ग्रामीण अपने घर को चल पड़े.

अधिकारी-कर्मी जिम्मेदारी समझें: जिप सदस्य

जिप सदस्य विकास कुमार महतो ने कहा कि प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहना चाहिए. इस प्रकार की घटना लगातार प्रखंड कार्यालय में होती रही है. इस पर लगाम लगाना चाहिए नहीं तो आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

 यह कर्मचारियों की लापरवाही : प्रखंड प्रमुख

तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद महतो का कहना है कि प्रखंड कार्यालय बंद नहीं है. यह कर्मचारियों की लापरवाही है. हम प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करते हैं यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drunk-youth-commits-suicide/">धनबाद

: शराब के नशे में धुत युवक ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही