Search

 
 
 

धनबाद : अग्निपथ का विरोध व जुमा के चलते रांची समेत लंबी दूरी की बसें बंद

 
Dhanbad : अग्निपथ योजना का विरोध व जुमे की नमाज को देखते हुए 17 जून को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/thousands-of-passengers-stranded-at-dhanbad-station-all-upset/">(Dhanbad)

से रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, कोलकाता सहित दूर-दराज के अन्‍य शहरों के लिए एक भी बस नहीं खुली. सभी बसें बरटांड़ बस स्‍टैंड में खड़ी हैं. वहां यात्रियों की चहल-पहल भी कम है. बसें नहीं चलने से यात्री काफी परेशान दि‍खे. कई यात्री वापस घर लौटते देखे गई, जबकि‍ कुछ अपना टिकट कैंसल करा रहे थे. सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्‍निपथ योजना के विरोध में शहर के युवा सड़कों पर उतरे और धनबाद रेलवे स्‍टेशन समेत अन्‍य चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया. विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्‍तैद है. वहीं, जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्‍या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

यात्रा करने से डर रहे लोग : एसोसिएशन

धनबाद बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सिंह ने बताया कि अग्निपथ योजना व नूपुर शर्मा के मुद्दे पर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है. इससे धनबाद शहर भी प्रभावित है. अनहोनी के डर से लोग सफर करने से बच रहे हैं. यही वजह रही कि बस स्‍टैंड में काफी कम यात्री पहुंचे.

40 प्रतिशत बस यात्रियों ने रद्द कराया टिकट

बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ काफी कम है. आम दिनों की तुलना में 40 प्रतिशत कम यात्री बस स्टैंड पर पहुंचे. उन्‍होंने बताया कि धनबाद से रांची के लिए एक भी बस नहीं खुली. दूर-दराज के अन्‍य शहरों की बसें भी बंद हैं. विभिन्न जिलों के लिए यहां से खुलने वाली बसें यात्रियों के इंतजार में घंटों खड़ी रहीं. करीब 40 प्रतिशत यात्रियों ने पहले बुक अपना टिकट कैंसल करा लिया. हालांकि नजदीक के शहरों के लिए कुछ बसें जरूर खुलीं, लेकिन उनमें भी अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम यात्री गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-of-youth-against-agneepath-scheme-in-dhanbad-many-trains-canceled/">धनबाद

में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का हंगामा, कई ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही