Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  निरसा के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लगी मतदाताओं की लंबी कतार

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में निरसा प्रखंड में शुक्रवार 27 मई की सुबह गांव की सरकार को चुनने के लिए मतदाता लंबी कतार में वोट देने के लिए बूथों पर दिखे. ग्रामीण मुखिया ,जिप सदस्य व वार्ड सदस्य को चुनने के लिए घरों से निकलकर एक ईमानदार एवं शिक्षित उम्मीदवार को जिताने के लिए बूथ तक पहुंचे. बताते चलें कि निरसा प्रखंड अंतर्गत कुल 27 पंचायतों में मुखिया पद के लिए 132 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में डटे हैं. अभ्यर्थियों में 76 महिला एवं 56 पुरुष हैं. मुखिया पद के लिए महिलाओं को 51.82 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. निरसा प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 110687 है, जिनमें पुरुष 57549 एवं 53138 महिला मतदाता शामिल हैं. प्रखंड में 27 कलस्टर बनाए गए हैं. प्रखंड में 3 जिप सदस्य पद के लिए 28 उम्मीदवार मैदान में हैं. 169 वार्ड सदस्य पद के लिए 425 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रखंड में 293 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 60 को सामान्य, 106  को संवेदनशील एवं 27 मतदान केंद्र को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-23-5-percent-voting-till-9-am-in-the-fourth-phase-of-panchayat-elections/">धनबाद:

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 23.5 प्रतिशत मतदान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही