Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड में लूट-भ्रष्टाचार चरम पर- अमर बाउरी

 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का निरसा में भव्य स्वागत

Nirsa (Dhanbad) : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने शनिवार को यहां कहा कि झारखंड में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार चरम पर है. इसे रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल है. नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार निरसा पहुंचे बाउरी यज्ञ मैदान में समारोह को संबोधित कर रहे थे. कहा कि राज्य सरकार के भ्रष्टाचार-लूट के चार वर्ष पूरे हो गए हैं. सीएम हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा समन भेजे जाने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ईडी संवैधानिक संस्था है और मुख्यमंत्री भी संवैधानिक पद है. लेकिन सीएम हेमंत सोरेन पद का ख्याल नहीं रख रहे हैं. ईडी के समन के खिलाफ उन्होंने काेर्ट का दरवाजा खटखटाया. वहां से भी राहत नहीं मिली. ब्लकि फटकार मिली. पद की गरिमा का ख्याल रख् उन्हें ईडी के समक्ष पेश होना चाहिए. बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है. उनके कार्यकाल में रामराज की स्थापना हो रही है. 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम बिराजेंगे. उन्होंने लोगों से अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की. साथ ही झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए भी जनता का साथ मांगा. इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर कुमार बाउरी का जोरदार स्वागत किया. मौके निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा नेता मन्नू तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tetulamari-police-station-officer-suspended-for-giving-protection-to-illegal-coal-traders/">धनबाद

: अवैध कोयला कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप में तेतुलामारी थानेदार सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही