Search

 
 
 

धनबाद : भूली बिजली सब स्टेशन में कर्मियों को बंधक बना कर लूटपाट

 
DHANBAD : धनबाद के भूली थाना क्षेत्र अंतर्गत भूली ए ब्लॉक थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित बिजली सब स्टेशन में रात करीब 2 बजे हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला और कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की. कर्मियों से मोबाइल ले लिया, ताकि कोई फोन न कर सके. लुटेरे सब स्टेशन से कई बैटरी, केबल सहित लोहे के कई समान उठा ले गए. घटना के बाद कर्मियों में दहशत है.

  बैटरी, केबल और लोहा उठा ले गए

भूली सब स्टेशन के एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि थाना मे कुछ ही दूर होने के बावजूद 4 बार चोरी हो चुकी है. कहा कि 14 दिसंबर की रात लगभग 2 बजे हथियारबंद आधा दर्जन अपराधी सब स्टेशन में घुसे और 4 कर्मियों से मोबाइल ले लिया. कई बैटरी, केबल और बाहर रखे लोहा ले गए. कहा कि सूचना भूली थाना को दे दी गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-movement-started-against-promise-against-underpass/">धनबाद

: अंडरपास पर वादाखिलाफ़ी के खिलाफ आंदोलन शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही