Search

धनबाद: पुण्यतिथि पर याद किये गए भगवान बिरसा मुंडा

Dhanbad: भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर बैंक मोड़ स्थित आदमकद प्रतिमा पर डीसी संदीप सिंह, एसएस पी संजीव कुमार,  डीडीसी शशि प्रकाश सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. डीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा की लड़ाई लड़ी. लोगों को भी प्रेरित किया और उन्हें कर्म व धर्म समझाया उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया. उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संचालन समिति के महादेव हांसदा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp