Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लॉर्ड क्रिकेट ने मलकेरा एकेडमी को 8 विकेट से हराया

अयान घोष शानदार गेंदबाजी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच घोषित

Dhanbad : धनबाद के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जियलगोड़ा में खेले जा रहे इंटर कोचिंग कैंप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में 17 जून शनिवार को एकतरफा मुकाबले में लॉर्ड क्रिकेट एकेडमी ने मलकेरा क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर मलकेरा एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. परंतु 23.5 ओवरों में 76 रन बनाकर आउट हो गई. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर से ही लगातार विकेट गिरते चले गए. महज 36 रन में ही 8 विकेट गंवा बैठे. अरुण कुमार ने पारी को संभालते हुए 34 गेंद में 34 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. लॉर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिसमें अयान घोष ने 6.5 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट लिये, जबकि कुणाल कुमार सिंह ने 3 विकेट, सुशांत कुमार और अभिषेक कुमार यादव ने एक एक विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉर्ड क्रिकेट एकेडमी ने 12.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.   रोहित कुमार ने 38 गेंद पर 38 रन व अंशु कुमार ने 33 गेंद पर 16 रन बनाये. इस मैच में लीड क्रिकेट एकेडमी के अयान घोष ने शानदार गेंदबाजी के बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही