Search

 
 
 

धनबादः श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ भगवान जगन्नाथ का महास्नान

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को 108 कलशों के पवित्र जल से स्नान कराया गया. इसके बाद भगवाह 14 दिनों एकांतवास में चले गए.
 

Dhanbad : धनबाद के रेलवे इंस्टीट्यूट माझेरपाड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. यह आयोजन देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न हुआ. यह दिन भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य का प्रतीक माना जाता है. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि स्नान यात्रा का धार्मिक महत्व अत्यंत विशेष होता है. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को 108 कलशों के पवित्र जल से स्नान कराया गया. इसके बाद भगवाह 14 दिनों एकांतवास में चले गए. जहां वे अस्वस्थता की लीला करते हैं और आम भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं.

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कीर्तन, भजन और पूजन का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. भक्तों ने भगवान की भक्ति में लीन होकर उन्हें पुष्प अर्पण किए और मंगलकामनाएं कीं. समिति ने बताया कि रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां भी प्रारंभ हो चुकी हैं जो स्नान यात्रा के 15वें दिन बड़े धूमधाम से आयोजित की जाएगी. अनुष्ठान में मुख्य रूप से केएस बनर्जी, टुबाई बनर्जी, टनि बनर्जी, अशोक विश्वास, वापी विश्वास, अमिताभ दास, अमिताभ बनर्जी, प्रदीप बनर्जी, प्रणव राय, अनिल पर्वत, अभीक घोष सहित कई श्रद्धालु और समाजसेवी शरीक हुए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही