Dhanbad : ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 4 जून को भगवान जगन्नाथ को महास्नान कराया गया. धनबाद के धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 108 घंड़ों के सुगंधित जल से महास्नान कराया गया. सुबह 6 बजे से हवन-पूजन की विधि शुरू हो गई. सुबह 11 बजे से भगवान को पवित्र स्नान कराया गया. मंदिर परिसर में जुटे सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान के दिव्य स्नान के दर्शन किए. इसके बाद दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. जगन्नाथ सेवा संघ धनसार के सचिव महेश्वर राउत ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भीषण गर्मी में अधिक स्नान करने से भगवान बीमार हो जाते हैं. उन्हें बुखार हो जाता है. इसकी वजह से जगन्नाथ स्वामी 15 दिनों के अज्ञातवास में चले गए हैं. इस दौरान वे शयन कक्ष में विश्राम मुद्रा में रहेंगे. एकांत वास में प्रभु का दिव्य औषघियों से उपचार किया जाएगा. उन्हें 15 दिनों तक सादा भोजन यानी खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा. उन्हें दिव्य औषघियों से बना काढ़ा पिलाया जाएगा.
मुनीडीह में पेडल फ़ॉर द प्लेनेटे के तहत साइकिल रेस आयोजित [wpse_comments_template]
19 जून को नेत्रदान, 20 को निकलेगी रथयात्रा
खंडेश्वरी मंदिर के पंडित राकेश पांडेय ने बताया कि 15 दिनों तक इलाज के बाद भगवान जगन्नाथ आषाढ़ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को स्वस्थ होंगे. इस दिन विशेष स्नान के बाद उनका नेत्रदान होगा. अगले दिन आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि यानी 20 जून को जगन्नाथ स्वामी भक्तों को दर्शन देंगे. सुबह में विशेष पूजन-अनुष्ठान के बाद शाम में रथयात्रा निकाली जाएगी. भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर गुंडीचा मंदिर जाएंगे. भक्त रथ को खींचकर भगवान को मौसी के घर पहुंचाएंगे.माझेरपाड़ा दुर्गा मंदिर में भी हुआ प्रभु का स्नान
इधर, धनबाद के पुराना बाजार स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट माझेरपाड़ा दुर्गा मंदिर में भी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया गया. आयोजक सदस्य राणा चट्टराज ने बताया कि इस मंदिर में रथयात्रा का शुभारंभ पिछले साल से हुआ है. इस बार 20 मई को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. महास्नान पूजन में बाप्पी बनर्जी, केएस बनर्जी, जयदेब दास, अमलेंदु मुखर्जी, टनी बनर्जी, बूढ़ो विश्वास, टुबाई बनर्जी, बापी विश्वास, जय दास, प्रसून दासगुप्ता, गजा चटर्जी, समीर सरकार आदि शामिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-cycle-race-organized-under-pedal-for-the-planet-in-munidih/">धनबाद:मुनीडीह में पेडल फ़ॉर द प्लेनेटे के तहत साइकिल रेस आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment