Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ अस्त्र उठाया- ब्रह्मर्षि समाज

Maithon : ब्रह्मर्षि समाज ने एग्यारकुण्ड प्रखंड के धानकुड़ा में 22 अप्रैल को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया. भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प जताया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ अपना अस्त्र उठाया. उन्होंने कभी भी किसी निर्बल के साथ अत्याचार व अन्याय नहीं होने दिया. उनका अनुशरण करते हुए हम सभी को न्याय के पक्ष में हमेशा खड़ा रहना चाहिए. मौके पर सन्नी सिंह, रंजन सिंह, केदारनाथ ठाकुर, अंगद पांडेय, अमित ठाकुर, दयासागर सिंह, रवि सिंह, मृत्युंजय तिवारी, सोनू राय, बिट्टू पाण्डेय, रविशंकर ठाकुर, विनीत ठाकुर, राहुल राय, श्रवण मिश्रा, पंकज कुमार, दीपक शर्मा, सुरेंद्र पांडेय, विनय कुमार, छोटू कुमार, सुमित राय आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-eid-celebration-in-nirsa-and-kaliasol-people-offered-namaz-in-idgahs/">धनबाद

: निरसा व कलियासोल में ईद का उल्लास, लोगों ने ईदगाहों में पढ़ी नमाज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही