Search

 
 
 

धनबाद: शंख ध्वनि व ढोल नगाड़े के साथ निकलेगी भगवान परशुराम की शोभा यात्रा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad).  ब्राह्मणों की शंख ध्वनि के साथ 22 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी. यह जानकारी गुरुवार 20 अप्रैल को विप्र सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अनुराग शर्मा ने यूनियन क्लब में पत्रकार वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि धनसार स्थित सिद्धि विनायक मंदिर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर बाइक जुलूस में पुरुष और महिलाएं शामिल रहेंगी. कहा कि कार्यक्रम के जरिये युवा एवं समाज को जागरूक करने का काम किया जाएगा. समाज में पीड़ित, कुंठित वर्ग को अधिकार मिले. विप्र सेना इस उद्देश्य को लेकर चला है कि समाज के लोगों को सही दिशा मिले.

   पांच वर्ष पहले किया गया था विस्तार

उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पहले विप्र सेना का गठन किया गया था. अभी 23 राज्य में यह सक्रिय है. कहा कि विप्र सेना में 80 लाख सदस्य हैं.

   दिखेगी भगवान परशुराम की झलक

जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम की झलक दिखेगी. प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया कि कांको मठ से बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और झांकी में भगवान परशुराम के साथ शामिल होंगे. झांकी महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही है. झरिया के आसपास के स्कूल के बच्चो द्वारा स्लोगन तैयार किया जा रहा है. झांकी के बाद यज्ञ, हवन व 108 दीये के साथ महाआरती का आयोजन किया गया है.

    बैठक में थे मौजूद

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा,  संगठन महामंत्री सुशील शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका सुधा मिश्रा, जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष जॉनी शर्मा, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतू तिवारी, प्रदेश महामंत्री मिल्टन पार्थ सारथी, वरिष्ठ सदस्य श्याम पांडेय, वैभव सिन्हा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही