Search

धनबाद :  11वां वेतन समझौता लागू नहीं होने से कोयला मजदूरों को नुकसान- कृष्णा

Nirsa  : कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के कृष्णा सिंह ने कहा कि कोल इंडिया में 11वां वेतन समझौता लागू नहीं होने से मजदूरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. जेबीसीसीआई की बैठक में मजदूरों के वेतन में 19% बढ़ोंतररी पर सहमति बनी थी. जिन जटिलताओं को कम किया गया था उस पर केंद्र की केंद्र सरकार और डीपीई (डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज) ने प्रश्नचिह्न लगा दिया है. कृष्णा सिंह 7 अप्रैल को हरियाजाम 27 नंबर इंक्लाइंन में मजदूरों की सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने 18 अप्रैल को होने वाली जेबीसीसीआई की बैठक के मुद्दों के बारे में भी जानकारी दी. मौके पर यूनियन के जगदीश शर्मा, हरेंद्र सिंह, राम प्यारे हरिजन, बुद्धि राम, जमालुद्दीन अंसारी, लक्ष्मण सिंह, सुनील हरिजन, श्यामसुंदर नोनिया, अनंत गोराई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp