Search

धनबाद: भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को कार्यक्रमों की भरमार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारतीय जनता पार्टी छह अप्रैल को 43 वर्ष की हो जाएगी. पार्टी उस दिन स्थापना दिवस मनाएगी. इस अवसर पर धनबाद जिले में भी दर्जनों कार्यक्रम तय किये गए हैं. उस दिन स्थानीय स्तर पर ब्लड डोनेशन, स्वास्थ्य शिविर, अस्पताल में फल वितरण आदि के जरिये पार्टी कार्यकर्ता व नेता लोगों के बीच जाएंगे. यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि उस दिन सुबह दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

   सभी मोर्चों के बीच बनाया जा रहा समन्वय

जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए सभी मोर्चा को सक्रिय किया जाएगा. इस उद्देश्य से पांच अप्रैल को जिला स्तरीय बैठक होगी. युवा मोर्चा के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन, किसान मोर्चा के नेतृत्व में जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं का सम्मान जैसे कार्यक्रम तय किये गए हैं. अन्य मोर्चो के जिम्मे भी कुछ कार्यक्रम होंगे.

   स्वच्छता के साथ दीवार पर बनाएंगे कमल फूल

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के विशेष कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में सभी मोर्चे व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. कार्यकर्ताओं को दीवार पर कमल का फूल बनाना है. सभी कार्यक्रम की तस्वीर व सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा भी करनी है. स्थापना दिवस की सुबह सभी कार्यकर्ता को अपने घर की छत पर पार्टी का झंडा भी लगाएंगे.

   चुनाव के लिए स्थापना दिवस एक बड़ा मौका

बता दें कि स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं. वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव के पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़े रखने का मौका खोना नहीं चाहती है. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल और मोर्चा के अध्यक्ष मुख्य अतिथि व आयोजक के रूप में भाग लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp