Search

 
 
 

धनबाद : झरिया को प्रदूषणमुक्त करने के लिए बुलंद की आवाज

 
नौजवानों व बच्चों ने नारेबाजी कर बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग  कंपनियों को ठहराया जिम्मेदार Jharia  : प्रदूषण बंद करो,  झरिया को बचाओ  का नारा लगाते हुए शुक्रवार 16 जून को धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग ऊपर कुली में सैकड़ों नौजवानों व बच्चों ने प्रदूषण के खिलाफ मोर्चा खोला. हाथों में तख्तियां लिए युवाओं ने कहा कि बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों ने हैवी ब्लास्टिंग व ओबी डंप  कर पूरे शहर को प्रदूषित कर रखा है, जबकि  जनप्रतिनिधि मौन हैं. मौके पर अख़लाक़ अहमद ने कहा कि झरिया में ओबी के धूलकण की वर्षा होती है.  यहां रहने वाले लोग प्रदूषणजनित बीमारियों से दम तोड़ रहे हैँ.  आमिर खान ने आउटसोर्सिंग कंपनियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो यहां के विभिन्न संगठन एवं प्रबुद्ध लोग  चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे. शाहनवाज खान ने कहा कि  सालों भर प्रदूषण का जहर पीकर हम जीने को मजबूर हैं. मोहसिन खान ने कहा प्रदूषण अगर यूं ही बढ़ता रहा  तो हमलोग बीसीसीएल का चक्का जाम करेंगे. मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहसिन खान, महबूब मनियार, बंटी इराकी,  इमरान शेख, आफताब आलम, मो गुड्डू,  मुन्ना खान, मो राजा, अकबर खान,  मंटू शेख,  मो जावेद,  इमरान आलम,  बाबू गद्दी,  मो असलम, मो डब्ल्यू आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-power-cut-two-to-three-times-every-hour-became-a-daily-crisis/">धनबाद:

हर घंटे दो से तीन बार पावर कट बना हर रोज का संकट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही