Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी ओपी में प्रेमी जोड़े की हुई शादी, 5 दिनों से थे फरार

 
Maithon : घर से भागे प्रेमी जोड़े की पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कुमारधुबी ओपी में शादी करा दी गई. ओपी क्षेत्र के संजयनगर की युवती और मुगमा कापासारा के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों कुमारधुबी स्टेशन रोड के एक निजी कोचिंग में पढ़ते थे. इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया. परिजनों से छिप-छिपाकर एक वर्ष से दोनों मिलते-जुलते रहे. घर वालों को जानकारी हुई तो उनका मिलना-जुलना बंद करा दिया. इसके बावजूद मोबाइल फोन पर दोनों में बातें होती रहीं. बीते 13 जनवरी को दोनों अपने-अपने घर से भाग गये. युवती के परिजनों ने कुमारधुबी ओपी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई. तब-तक दोनों अहमदाबाद पहुंच चुके थे. पुलिस के दवाब के बाद 17 जनवरी को दोनों ने कुमारधुबी ओपी में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने परिजनों को बुलाया और उनकी मौजूदगी में दोनों को बहुत समझाया गया. लेकिन उनलोगों ने एक नहीं सुनी और एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे. दोनों के बालिग होने के कारण अंततः दोनों पक्ष राजी हो गये. कुमारधुबी ओपी परिसर स्थित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुलिस, जनप्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-4-crore-cash-seized-in-income-tax-raid-12-lockers-also-found////">धनबाद

:  आयकर की छापेमारी में नकद 4 करोड़ जब्त, 12 लॉकर भी मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही