Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रेम को किसी पाठशाला की जरूरत नहीं : आचार्य राजेन्द्र

Jharia : झरिया (Jharia) लाल बाज़ार झरिया स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में   23 मार्च को आचार्य राजेन्द्र जी महाराज ने बताया कि प्रेम को किसी पाठशाला की जरूरत नहीं है.  प्रेम तो दिल का विषय है. गोपियों का उदारहण देते बताया कि वे सभी कभी पाठशाला नहीं गई. परंतु अपने स्नेह में बांध कर उन्हें नाचने पर विवश कर दिया. प्रभु ने माखन लीला में चोरी नहीं  की, बल्कि भक्तों का मन चुराया है. समाज मै फैली कुरतियों पर भी महाराज जी ने खूब तंज कसा. वस्त्र हरण लीला के माध्यम से प्रभु ने अज्ञान रूपी वस्त्र का पर्दा हटा जीवों का मिलन कराया. गोवर्धन पूजा में छप्पन भोग लगा भक्तों के बीच वितरित किया गया. आचार्य राजेंद्र शास्त्री ने एक से एक भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया. जिससे झरिया का वातावरण भक्ति मय हो गया. मौके पर किशन विरु शंघाई, रितेश अग्रवाल, अमित चोखानी, दिनेश गोयनका, सुमित सांवरिया, गणेश अग्रवाल, सूरज चोखानी, नरेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अंकित शर्मा, विवेक सिंघल, मधुसूदन लोयलका, अजय साव, सुजल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अनिल केजरीवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही