Search

 
 
 

धनबाद : भगवान से प्रेम करो, जीवन सफल हो जाएगा- हरिदास जी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-lions-club-opened-the-school-raj-play-which-was-closed-during-the-corona-period/">(Dhanbad)

के कार्मिक नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन 10 अक्टूबर को सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने महाभारत व कपिल आश्रम का प्रसंग सुनाया. भक्तों से कहा कि सांसारिक प्रेम नहीं, भगवान से प्रेम करो तो जीवन सफल हो जाएगा. बड़े-बड़े यतन के बाद भी ये प्रेम हो नहीं पाता और व्यक्ति सांसारिक प्रेम में फंसा रह जाता है. महाराज जी कहते हैं- सप्ताह के 7 में से एक दिन हमारा जन्म होता है और एक दिन मृत्यु हो जाती है. हम अपने लोगों को अपने हाथों से श्मशान में विदा करते हैं. इसलिए इस नश्वर जीवन में अपने लिए कुछ ऐसा प्लान करो जो तुम्हारे काम आ सके. चौथे दिन मंगलवार को भगवान का वामन अवतार धूमधाम से मनाया जाएगा. कथा को सफल बनाने में सत्यदेव साव, बनारसी चौरसिया, मुरली प्रसाद अग्रवाल, रोहित साव, संतोष कुम्हार, अमित सिंह, लालटू चौधरी, राजू सिंह, विवेक सिंह, उपेन्द्र मंडल आदि सहयोग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-50-beds-will-increase-in-the-gynecological-ward-of-sadar-hospital-the-civil-surgeon-inspected/">धनबाद

: सदर अस्पताल के गायनिक वार्ड में बढ़ेंगे 50 बेड, सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही