Search

 
 
 

धनबाद : दुमका की घटना के पीछे ‘लव जिहाद’- हिंदू जनजागृति समिति

 
Dhanbad : दुमका की बेटी के हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर दो अगस्त को रणधीर वर्मा चौक पर हिंदू समन्वय समिति, तरुण हिंदू, हिंदू जनजागृति समिति तथा विश्व हिंदू परिषद ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की. प्रदर्शन में मौजूद हिंदू जनजागृति समिति के शंभू गवारे ने मीडिया से कहा कि झारखंड में बलात्कार की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. झारखंड में हर छह घंटे में एक बलात्कार हो रहा है. बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि ज्यादातर घटनाएं `लव जिहाद` की हैं. शाहरुख हुसैन जैसे युवक `लव जिहाद` को सफल बनाने के लिए हिंदू बेटियों के साथ मनमानी करते हैं. बात नहीं मानने पर उनकी हत्या कर देते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के विरुद्ध ऐसी घटनाओं के पीछे साजिश है. एक विशिष्ट समुदाय इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं यदि नहीं रोकी गई, तो झारखंड की स्थिति विस्फोटक हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि `लव जिहाद` के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार सख्त कानून बनाए. यह भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dhanbad-dumper-hit-bike-in-maithon-youth-dies/">मैथन

में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही