Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : प्यार, शादी और धोखा! युवती ने प्रेमी व उसके परिवार पर शोषण-ठगी के लगाए आरोप

धनबाद के दुहाटांड कुम्हारपट्टी में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिवार पर छह वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, लाखों के जेवर व नकदी हड़पने और फिर साथ छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का दावा है कि समाज के लोगों की मौजूदगी में मंदिर में शादी होने के बावजूद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया. युवती ने न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए डीसी और एसपी से कार्रवाई की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
  • धनबाद डीसी व एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
  • न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की दी चेतावनी

Dhanbad :  धनबाद के दुहाटांड कुम्हारपट्टी में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिवार पर छह वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, लाखों के जेवर व नकदी हड़पने और फिर साथ छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है.

 

पीड़िता का दावा है कि समाज के लोगों की मौजूदगी में मंदिर में शादी होने के बावजूद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया. युवती ने न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए डीसी और एसपी से कार्रवाई की मांग की है.

 

पीड़िता खुशी कुमारी अपने परिजन के साथ बुधवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झरिया के वेस्ट कोईरीबांध निवासी विकास साव के साथ उसका पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध था. इस दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और पिता की बीमारी, वाहन मरम्मत समेत विभिन्न बहानों से अपने परिवार के साथ मिलकर करीब 15 से 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले ली.

 

पीड़िता के अनुसार, 25 मई को दोनों की कोर्ट मैरिज तय थी. इसे लिए दोनों कोर्ट भी पहुंचे. लेकिन विकास साव दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए बिना वहां से चला गया. इसके बाद 16 जून की रात वह घर पहुंचा और अगले दिन मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में गणेश मंदिर में दोनों की शादी कराई गई.

 

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाया और कुछ दिनों बाद अपने घर ले जाने का वादा किया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया. उसने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर जब वह धनसार थाना पहुंची तो उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही फटकार लगाई गई.

 

पीड़िता का दावा है कि आरोपी अब मामला वापस लेने के लिए लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है. उसने धनबाद डीसी और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने चेतावनी भी दी है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही