Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:गोविंदपुर में प्रेमी और प्रेमिका ने लगाई फांसी

Dhanbad/Govindpur गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार 27 अप्रैल को तब सनसनी फैल गई, जब सुनसान जगह पर जंगल के बीच एक युवक और युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली. सूचना आग की तरह फैल गई. गोविंदपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि गोविंदपुर थाना की खिलकनाली बस्ती में युवक माथुर रजवार और युवती के बीच लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच युवक की शादी तय हो गई. दो मई को उसकी शादी होनेवाली थी. शादी का कार्ड भी बंट चुका था. लड़की वालों ने लड़के को एक मोटरसाइकिल भी दी थी. इसी बीच गुरुवार को माथुर रजवार और प्रेमिका नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना लगभग दोपहर की है. सुबह से ही दोनों युवक और युवती घर से गायब थे. गोविंदपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है.शव को एसएनएमएमसीएच पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इंस्पेक्टर ने दोनों के परिवारों से पूछताछ की. मृत युवक का नाम मथुरा रजवार  है और सुंदर रजवार का पुत्र है.  उसकी उम्र करीब 24 वर्ष है, जबकि लड़की प्रकाश गोस्वामी की पुत्री मीतू गोस्वामी है. उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी दोनों का घर अगल-बगल है. पुलिस ने पूछताछ  में पाया कि दोनों ने प्रेम प्रसंग में एक ही फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है.  इसके पूर्व दोनों परिवारों के बीच कई माह पूर्व झमेला भी हुआ था.  लड़की की मां एक बार जब मायका गई थी तो लड़का उसके घर में घुस गया था. इसके बाद भी दोनों परिवारों में झमेला हुआ था.  इधर सुंदर रजवार ने अपने पुत्र मथुरा की शादी तय कर दी थी. मथुरा ने बुधवार को अपने गांव में अपनी शादी का कार्ड बांटा था .30 अप्रैल को हल्दी रस्म होने वाली थी. दो मई को शिव मंदिर ओझाडीह में शादी होने वाली थी और खिलकनाली गांव में 3 मई को प्रीतिभोज था. मथुरा की शादी कुंडली थाना क्षेत्र के कटनिया गांव में तय थी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही