Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मुगमा में ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

Maithan : मैथन (Maithan) मुगमा स्टेशन के पास 28 फरवरी मंगलवार की रात प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. घटना करीब ग्यारह बजे रात की है. दोनों बाइक से आये थे, जो घटनास्थल से उत्तर डाउन लाइन के नीचे खड़ी है. सुबह ट्रैक मैन ने आरपीएफ को सूचना दी कि अप लाइन में एक महिला व एक पुरुष का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान रितु निकुंज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व शव की पहचान कराने में जुट गये. भीड़ के लोगों ने प्रेमी के शव की पहचान ईसीएल मुगमा एरिया आफिस मोड़ निवासी हाइवा चालक जीतेन्द्र सिंह उर्फ छोटु (32) के रूप में की. प्रेमिका के शव की पहचान अंजली कुमारी (19) बेलचढी निवासी के रूप में हुई दोनों बाइक से आए थे. रेलवे ट्रैक के नीचे बाइक खड़ी की और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार जितेन्द्र सिंह उर्फ छोटु पहले से शादी शुदा था. एक दो साल से वह अंजलि कुमारी से प्रेम करता था. उससे शादी कर उसके साथ जिंदगी बिताना चाहता था. लेकिन इस प्रेम को अवैध बता दोनों के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. अब दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खायी. एक मंदिर में शादी की और सात फेरे लिये. इसके बाद समाज से खफा होकर मौत को गले लगाने का फैसला ले लिया. परिजनों ने बताया कि सुबह दोनों घर से निकले तो वापस नहीं लौटे. अंजली के पिता गरजू महतो ने कहा कि बेटी सुबह निकली तो वापस नहीं लौटी. फोन पर सम्पर्क किया तो बताया कि उसने छोटु से शादी कर ली है. अब घर वापस नहीं लौटेगी. काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. सुबह दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की खबर मिली तो घटनास्थल पर जाकर शव की पहचान की. कुमारधुबी जीआरपी प्रभारी राकेश कुमार रवि ने भी प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या करार दिया है, कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया है. रिपोर्ट में मामला स्पष्ट हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही