Search

 
 
 

धनबाद:  शादी कर थाना पहुंचा प्रेमी जोड़ा, लड़की बालिग होने तक इंतजार को तैयार

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद के महिला थाने में आज बुधवार 27 जुलाई को नाबालिग प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए 5 साल इंतजार करने की बात कह कर पुलिस सहित परिवार वालों को भी चौंका दिया. माता पिता सहित पूरे परिवार से रिश्ता तोड़ते हुए प्रेमी को पति के रूप में पाने के लिए वह बालिग होने तक इंतजार करने को तैयार है. नाबालिग प्रेमिका पिछली रात बालिग प्रेमी गौतम कोरंगा के संग मंदिर में शादी रचाकर महिला थाना पहुंच गई और साथ रहने की जिद करने लगी. पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया. गया. परंतु परिवारों के बीच तालमेल नहीं बन सका है.

  लड़की 13 वर्ष की, लड़के की उम्र 20 वर्ष

धनबाद थाना क्षेत्र के कोरंगा बस्ती की 13 वर्षीय नाबालिग तथा उसी बस्ती के पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय गौतम कोरंगा के बीच पिछले 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने मंगलवार 26 जुलाई को पास के ही एक मंदिर में शादी रचा ली और देर शाम महिला थाने में सरेंडर कर दिया. लड़की इस जिद पर अड़ी रही कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है. परंतु जांच पड़ताल में लड़की को नाबालिग पाया गया. महिला थाना की पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को बुलाया. थाना पहुंचने के बाद दोनों परिवार वालों के बीच कोई भी बात नहीं बन पाई है.

  रहेगी तो पति के साथ, जेल में बिताएगी पांच साल

लड़की अपने पति के साथ रहने के लिए अड़ी हुई है. पुलिस ने जब उसे नाबालिग बताया तो वह देवघर के जेल में ही 5 साल गुजार कर बालिग होने तक इंतजार करने को तैयार है. युवती का कहना है कि 5 साल के बाद जब वह बालिग हो जाएगी तो पति के साथ रहेगी. सरेंडर के बाद से ही लड़की महिला थाना में और युवक को धनबाद थाना में रखा गया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस और परिवार वाले युवती को समझाने बुझाने में ही लगे रहे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-death-of-the-laborer-after-the-death-of-the-laborer-no-one-took-care-started-the-dharna-with-the-dead-body/">धनबाद:

सेलपीकर मजदूर की मौत के बाद नहीं ली किसी ने सुध, शव के साथ धरना शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही