Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रेम प्रसंग में प्रेमी की मौत, युवती के भाइयों पर हत्या का आरोप

Advertisement
Advertisement
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317457&action=edit">(Dhanbad)

जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक प्रेम कुमार रवानी की मौत हो गई. प्रेम कुमार कुसमाटांड़ के नीमटांड़ निवासी स्व. बंशीधर रवानी का पुत्र था. पोस्टमार्टम के बाद 25 मई को शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. मां कमला देवी सहित पूरे परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों के अनुसार,  प्रेम कुमार रवानी 24 मई की दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बरमसिया भूदा गया हुआ था. दोनों दोस्तों को बरमसिया पुल के पास छोड़कर वह खुद पैदल चला गया. देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. मोबाइल पर रिंग करने पर उसने फोन नहीं उठाया. रात करीब 10 बजे दोबारा फोन करने पर शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल, धनबाद के गार्ड ने फोन उठाया और परि‍वार वालों को अस्पताल बुलाया. जब परिजन अस्‍पताल पहुंचे, तो प्रेम कुमार का शव देख उनके होश उड़ गए. प्रेम कुमार के पैर के नाखून से खून निकल रहे थे. आसपास के लोगों से पता चला कि उसे किसी ने बाइक से अस्पताल लाया था. उस समय उसके पैर जमीन से सटे थे.

शादी में भूदा आई थी प्रेमिका, प्रेम काे फोन कर बुलाया था

परिजनों का कहना है कि प्रेम कुमार का मुकुंदा क्षेत्र के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह भूदा में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आई हुई थी. उसने फोन कर प्रेम कुमार को बुलाया था. परिजनों का आरोप है कि युवती के भाइयों ने ही प्रेम कुमार की हत्या की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317507&action=edit">धनबाद

: नशे में दामोदर नदी पार कर रहा था बुजुर्ग, डूबने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही