Search

 
 
 

धनबाद : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, हुई झमाझम बारिश

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाब का असर सोमवार 19 सितंबर को धनबाद में भी दिखा. सुबह से धूप-छांव का खेल और उमस भरी गर्मी के बीच बारिश शुरू हुई. शाम चार बजे के बाद बदलों की स्थिति और मजबूत हुई. शाम 4:30 से 5 बजे तक जमकर बारिश हुई. झमाझम बारिश के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. नदी, तालाब सहित अन्य जलाशय लबालब भर गए. लोगों ने भी उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली.

अगले दो दिनों तक जारी रहेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने के कारण झारखंड के दक्षिण-पूर्वी, उत्तरपूर्वी और मध्य भाग में भारी बारिश का अनुमान है. उन्होंने बताया कि लो प्रेशर के कारण 5.8 किलोमीटर सी लेवल तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. अगले 24 घंटे में यह उड़ीसा के तट पर पहुंचेगा. इसका असर छत्तीसगढ़ से पूर्व मध्य प्रदेश तक देखने को मिलेगा. इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सीधा प्रभाव झारखंड में नहीं होने के बावजूद 20 सितम्बर को दक्षिण-पश्चिम और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है. इसके बाद निम्न दबाव धीरे धीरे असर कम हो जाएगा. झारखंड में अब तक 950 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से -21 प्रतिशत कम है. हालांकि अगले दो दिनों में अच्छी बारिश हुई तो स्थिति सामान्य हो सकती है.

 बारिश ने फेल की निगम सफाई व्यवस्था

मूसलाधार बारिश से शहरी इलाकों में कई जगह जल जमाव हो गया. नालों के जाम रहने के कारण बारिश का पानी कई घरों में घुस गया. लोग घंटो परेशान रहे. गया पुल, बरटांड़, पंडित क्लिनिक रोड, ग्रेवाल कॉलोनी, हंस विहार कॉलोनी, रानीबांध तालाब से प्रभातम मॉल तक सड़क पर जल जमाव देखने को मिला. इसके अलावा लुबी सर्कुलर रोड, पुलिस लाइन, हीरापुर, चिरगोड़ा, जय प्रकाश नगर आदि इलाकों में भी लोगों को सड़कों पर जल जमाव के कारण परेशानी हुई. लोग निगम की सफाई व्यवस्था को कोसते नजर आये. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-misconduct-ramesh-convicted-hearing-on-the-point-of-punishment-on-september-20/">धनबाद

: दुराचार का आरोपी रमेश दोषी करार, सजा के बिंदु पर सुनवाई 20 सितंबर को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही