Search

 
 
 

धनबाद : 29 को बनेगा लो प्रेशर, बारिश से होगी अक्टूबर की शुरुआत

 

तापमान में उतार-चढ़ाव वज्रपात का कारण, 30 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाह

Dhanbad : उत्तरी-अंडमान सागर और इसके आसपास 29 सितंबर को बनने वाले साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर झारखंड पर भी दिखेगा. इसके प्रभाव से 30 सितंबर को राज्य के दक्षिणी व मध्यवर्ती भाग में भारी बारिश व अक्टूबर महीने की शुरुआत में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है. यह जानकारी मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी. उन्होंने बताया कि सितंबर में अच्छी बारिश के बाद अक्टूबर की शुरुआत में भी बारिश से वर्षापात के आंकड़ों में सुधार होगा.

लगातार सुधर रहा वर्षापात का आंकड़ा

सितंबर में अच्छी बारिश के बाद धनबाद जिले में वर्षापात का आंकड़ा 727.2 मिली मीटर पर पहुंच गया है, जो तुलनात्मक दृष्टि से सामान्य वर्षापात 1044.7 से 30 प्रतिशत कम है. सितंबर की शुरुआत में विचलन का आंकड़ा 40 प्रतिशत के ऊपर था.

 30 सितंबर तक वज्रपात से रहे सावधान

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दोपहर के पहले धूप की वजह से गर्मी, जबकि दोपहर बाद बारिश की वजह से मौसम में ठंड महसूस हो रही है. वातावरण में बने मॉइस्चर की वजह से गर्जन व वज्रपात की प्रबल संभावना है. 30 सितंबर तक लोगों को सतर्क रहना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही