Search

 
 
 

धनबाद : बीएमकेयू में 22 से भरें एमए इन एडुकेशन सेम. वन व थ्री का परीक्षा फॉर्म

 
  Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनगाद के परीक्षा विभाग ने एमए इन एजुकेशन सेमेस्टर-1 (सत्र 2022-24) और एमए इन एजुकेशन सेमेस्टर-3 (सत्र 2021-23) की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. विद्यार्थी 22 से 26 मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, 500 रुपया विलंब शुल्क के साथ 27 और 28 मई को परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है. बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन कुमार वर्णवाल ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 700 रुपया व फॉर्म शुल्क 50 रुपए का भुगतान करना होगा. फॉर्म भरने व फीस जमा करने की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. विवि ने परीक्षा की संभावित तिथि 8 जून घोषित की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-troubled-by-the-power-crisis-the-residents-of-katras-will-agitate/">धनबाद

: बिजली संकट से परेशान कतरास वासी करेंगे आंदोलन  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही