Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में मां मनसा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

 
विधायक अपर्णा सेन गुप्ता हुईं शामिल, कहा – ग्रामीण बहुत दिनों से कर रहे थे मंदिर निर्माण की मांग
Nirsa : निरसा के पोद्दारडीह गांव में श्री श्री सर्वजनिक मां मनसा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार 17 अगस्त को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में मुख्य रूप से विधायक अपर्णा सेनगुप्ता शामिल हुईं. कलश यात्रा में 151 महिलाएं और कुंआरी कन्या शामिल हुई. कलश यात्रा में 151 महिलाएं व कुंआरी कन्याएं शामिल हुई. पोद्दारडीह रानी बांध में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया. जिसके बाद कलश यात्रा मंदिर पहुंची. जहां विधि विधान से कलश स्थापित कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि पोद्दारडीह के ग्रामीणों ने मां मनसा मंदिर निर्माण करने की मांग की थी. पोद्दारडीह ग्राम में कई घरों में मनसा पूजा होती है. लेकिन मंदिर ना रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती थी. पुलक मंडल, सूरज बाउरी, श्रवण सिंह, करण रवानी, परितोष बाउरी, सोबिन बाउरी, संतोष बाउरी, रोबिन बाउरी इन सभी के देखरेख में कलश यात्र निकली गयी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-many-examinations-postponed-in-bbmku-due-to-mansa-puja-holiday/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मनसा पूजा की छुट्टी के कारण बीबीएमकेयू में कई परीक्षाएं स्थगित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही