Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: लोदना में धूमधाम से हुई मां रक्षा काली पूजा, विधायक पूर्णिमा सिंह, बीसीसीएल सीएमडी ने टेका माथा

Advertisement
Advertisement
लोगों ने मेले का भी उठाया लुत्फ, पिछले 98 वर्षो से होती आ रही है मां रक्षा काली की पूजा
Jharia : लोदना के मां रक्षा काली धाम में मंगलवार 19 सितंबर को 98वां मां रक्षा काली पूजा का आयोजन हुआ. शाम से शुरू हुई पूजा पूरी रात चली. भीड़ का यह आलम था कि रक्षा काली धाम से लेकर बालू गद्दा व सब्जी बागान तक जाम रहा. मां के दरबार में बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समेत बीसीसीएल के कई अधिकारी व जिला के कई गणमान्य लोगों ने हाजिरी लगाई और मां काली की पूजा अर्चना की. [caption id="attachment_763060" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/MELA-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> मां रक्षा काली पूजा पर आयोजित मेले में उमड़ी लोगों की भीड़[/caption] पूजा के पूर्व नव दुर्गा मंदिर में वेदी स्थापना हुई. सुबह में भक्त सिर पर कलश लेकर मां की पूजा के लिए मंदिर पहुंचे. शाम को सूर्यास्त के बाद विधि-विधान से पूजा शुरू हुई. रात 12 बजे के बाद मां को बलि अर्पित करने का कार्य शुरू हुआ. मंदिर प्रांगण के बाहर भव्य मेला भी लगा, जो पूरी रात चला. पुजारी अनिल भट्टाचार्य ने पूजा करायी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिये लोदना ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह दल बल के साथ मुस्तेद रहे. यह पूजा पूरे देश में साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल बन चुकी है. इसमें सभी धर्मों के लोग हिस्सा लेते हैं. मेला के आयोजन में मुख्य रूप से कमेटी के महामंत्री रामचन्द्र पासवान, चन्द्रिका प्रसाद राय, शिवनंदन पासवान, राजन पासवान, बबलू पासवान, विद्यानंद सिंह, सत्येन्द्र सिंह थे. अतिथियों में ललन चौबे, अवधबिहारी सिंह, शिवजी सिंह, इंटक नेता राजू झा, पीके झा, अल इमाम खान, सपन बनर्जी, अखिलेश पासवान, सुरेश गुप्ता, सुरेश पासवान, दिलीप पासवान, अर्जुन, आशीष, शिव पासवान, बीएच खान लिली, अजय पासवान, रुदल पासवान आदि मौजूद रहे. ऊपर धौड़ा प्राचीन काली मंदिर में भी मां रक्षा काली की पूजा भक्ति व श्रद्धा पूर्वक की गई. यहां भी मां काली को बलि समर्पित की गई. यह">https://lagatar.in/dhanbad-anti-worm-medicine-given-to-children-of-dav-sindri/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: डीएवी सिंदरी के बच्चों को खिलाई गई कृमि रोधक दवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही