Search

 
 
 

धनबाद: कुमारधुबी में धूमधाम से की गई मां रक्षा काली पूजा

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) कुमारधुबी ओपी अंतर्गत बगानधौड़ा में शनिवार की रात मां रक्षा काली की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. यह पूजा का 86 वां वर्ष था. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना की. आयोजकों का कहना है कि श्रद्धालु पूरे वर्ष मां की पूजा के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर आते हैं.

पूजा की विशेषता

पूजा की खास बात यह है कि सूर्य अस्त के बाद मां काली की प्रतिमा बनाई जाती है और रात्रि में धूमधाम से पूजा की जाती है और सूर्योदय से पहले ही मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाता है

अरूप ने लिया मां का आशीर्वाद

निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी रक्षा काली मन्दिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया. श्री चटर्जी ने क्षेत्र में अमन शांति और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमरेश चक्रवर्ती ने बाताया कि पहले कोरोना नामक बीमारी थी. जिससे कुमारधुबी बगान धौड़ा पूरे क्षेत्र में तबाही मच गई थी. मां काली ने लोगों की रक्षा की और बीमारी को नाश किया था. उन्होंने कहा कि परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं और इस वर्ष भी काफी धूमधाम से पूजा कीजा रही है. इस मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लू बाउरी,उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मासस नेता संतु चटर्जी,कल्याण राय,नूना राय,झामुमो नेता काजल चक्रवर्ती मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में अमरेश चक्रवर्ती,देवाशीष मित्रा,राजू राय,पप्पू,बुबाई,शैलेंद्र यादव,जयंतो दास,आकाश,सोनू सिंह,सोनू पासवान,बीरा, शंखनिल बनर्जी समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही