Search

 
 
 

धनबाद :  निरसा क्षेत्र में मां विपत्तारिणी पूजा की रही धूम

 
Nirsa : निरसा क्षेत्र में 27 जून मंगलवार को धूमधाम के साथ मां विपत्तारिणी  की पूजा की गई. सुबह से ही दर्जनों की संख्या में महिलाएं मंदिरों में पहुंचने लगी थीं.  कालीमंडा में मंदिर कमेटी के आयोजक अभिजीत घोष ने बताया कि कालीमंडा मंदिर अपना 100वां साल मना रहा है. विपत्तारिणी पूजा पहले बंगाली करते थे, लेकिन इधर सभी जाति के लोग पूजा कर रहे हैं. इसमें 13  तरह के फल,  13  प्रकार की मिठाई सहित अन्य पूजा सामग्री के साथ मां की पूजा की जाती है. यह मां दुर्गा का ही स्वरूप है. ऐसी मान्यता है कि मां की पूजा-आराधना करने से घर आने वाली हर विपत्ति खत्म हो जाती है. पूजा के बाद सभी अपनी बांह में दूब घास लगा हुआ रक्षा सूत्र बांधते है. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभाकर विश्वकर्मा, अभिजीत घोष, संजय यादव, संजीव मजुमदार, विश्वनाथ दास,  मुन्ना यादव,  संजीत यादव,  छोटन यादव,  अशोक यादव,  अमर कर,  विकास सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-appealed-for-widow-pension-and-sons-treatment-in-janata-darbar/">धनबाद

: जनता दरबार में विधवा पेंशन व पुत्र के इलाज के लिए लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही