Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मदन मोहन सिंह बने ठाकुर कुल्ही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति [ठाकुर कुल्ही, धैया, वार्ड 21] के सदस्यों की बैठक 22 अगस्त को दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रद्युत कुमार राय की अध्यक्षता में की गई. श्री राय ने बताया कि ठाकुर कुल्ही में दुर्गा पूजा 2009 में प्रारंभ की गई थी, तब से पारंपरिक रूप से पूजा हो रही है. इस वर्ष भी पूजा का निर्णय लिया गया है. पूजा समिति के द्वारा बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है. पिछले दो वर्ष कोविड-19 की वजह से दुर्गा पूजा समिति ने कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं की. परंतु इस वर्ष चित्रकला, क्विज एवं नृत्य प्रतियोगिता के साथ-साथ म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया जाएगा. बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव प्रभास प्रसाद, कोषाध्यक्ष रंजीत जायसवाल बनाए गए. बैठक में विमल कुमार, शंकर ठाकुर, भीमसेन चौरसिया, भोला नाथ पांडे, रतन उपाध्याय, मनोज सिंह, जगरनाथ पाठक, प्रद्युत कुमार राय, शशिकांत मिश्रा, शिव नारायण सिंह, जगन्नाथ घोष, प्रदीप पाठक, राजकुमार शर्मा, मनीष पाठक, मनीष मिश्रा, अजय चौबे, श्रवण चौरसिया, इंदर सिंह, संतोष रजक, जितेंद्र सिंह, सुमित पाठक, सुनील चौरसिया, मनीष जायसवाल, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, शुभम मिश्रा, सुमित पाठक , सुशील मिश्रा, संजय मिश्रा, जयंत मिश्रा, संजीव मिश्रा, सुनील वर्मा , प्रद्युत कुमार राय, मनोज सिंह, विमल कुमार, रणधीर शर्मा पूजा प्रभारी, राकेश कुमार मिश्रा, विकास कुमार, पारिजात राय, सोनू, दीपक दे, विजय, शुभम, मनजीत, आशीष जायसवाल, निलेश, उमेश जायसवाल, मुकेश वैध, सुशील, संतोष, निर्मल कुमार, जितेश चौरसिया, जीतू शर्मा आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/case-against-congress-leaders-chidambaram-salman-khurshid-digvijay-dismissed-in-dhanbad-court/">धनबाद

कोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा खारिज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही