Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महुदा में रैली निकाल कर रूबेला टीकाकरण के लिए किया जागरूक

Mahuda: महुदा (Mahuda)  खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान की जानकारी देने के लिए मंगलवार 11 अप्रैल को मुरलीडीह में सहिया हलिमा एजाज के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई. रैली में सहियाओं ने बच्चों को खसरा और रूबेला टीका अनिवार्य रूप से लगाने के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया. सहिया हलिमा एजाज ने कहा कि 12 अप्रैल से 21 मई तक  पूरे धनबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील है कि खसरा जानलेवा बीमारी है.  परिणामस्वरूप निमोनिया, दस्त आदि के साथ गर्भावस्था में रूबेला संक्रमण के फलस्वरुप शिशु अंधापन, बहरापन ,कमजोर दिमाग, दिल की बीमारी जैसे जन्मजात दोष के साथ पैदा हो सकते हैं. इसलिए 15 वर्ष तक की आयु के सभी स्कूली बच्चों को खसरा, रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं. रैली में सहिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों ने भी भाग लिया. रैली में सहिया आरती देवी किरण देवी, आंगनबाड़ी सेविका गायत्री देवी आदि शामिल थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही