Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  माफिया गिरोह को नहीं पसंद थी मेरे पति की उन्नति तो कर दी हत्या :  आबो देबी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहीद राजू यादव की 31 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार 26 सितंबर को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. पूजा टॉकीज के समीप श्रद्धांजलि सभा में शहीद की पत्नी झरिया की पूर्व विधायक आबो देबी ने राजू यादव की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पति गरीब-गुरबों की आवाज थे. वह राष्ट्रीय जनता दल के सच्चे सिपाही थे. 26 सितम्बर 1991 को वह धनबाद से दिल्ली जा रहे थे. तभी माफिया गिरोह ने मुगलसराय (डीडीयू) रेलवे स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी. हालांकि उनके दिवंगत होने के बाद भी समाज के सभी वर्गों का प्यार मिलतारहा है. आज भी दूर दराज से राजद के कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने भी उन्हें श्रद्धाजंलि देने पहुंचे हैं. लोगों का जो प्यार विगत 31 साल से मिल रहा है, उम्मीद है वह आगे भी कायम रहेगा. राजद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद के बलिदान को याद किया. मौके पर अवधेश यादव, संजय यादव, सुंदर यादव, सुरेश यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girls-welcome-maa-durga-with-dhunuchi-dance/">धनबाद

: छात्राओं ने धुनुची नृत्य से किया मां दुर्गा का स्वागत [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही