Search

 
 
 

धनबाद:  टासरा प्रोजेक्ट में ग्रामीणों के साथ दंडाधिकारी व झरिया सीओ की वार्ता विफल

 
Sindri: सिन्दरी (Sindri) सेल टासरा प्रोजेक्ट में विगत पांच दिनों से ग्रामीणों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन चक्का जाम छठे दिन भी जारी रहेगा. जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह झरिया पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार वर्मा व झरिया अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा के साथ ग्रामीणों के बीच शनिवार की वार्ता विफल होने के बाद ग्रामीणों ने यह जानकारी दी है. वार्ता विफल होने के बाद अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा. टासरा प्रोजेक्ट में विगत 3 जनवरी से रोहड़ाबांध व टासरा मौजा के ग्रामीण कोयला उत्पादन कार्य ठप कर अनिश्चितकालीन चक्का जाम किए हुए हैं. उनकी मांग है कि टासरा मौजा संख्या 168 व रोहड़ाबांध मौजा संख्या 169 के अंतर्गत रैयतों की 224 एकड़ भूमि सेल प्रबंधन एकमुश्त अधिग्रहण करे. शनिवार 7 जनवरी को प्रोजेक्ट स्थल पर वार्ता के दौरान सेल प्रबंधन ने एमडीओ के तहत छः माह का समय ग्रामीणों से मांगा. मगर ग्रामीण एकमुश्त अधिग्रहण पर अड़े हुए हैं. वार्ता के बाद झरिया अंचलाधिकारी ने बताया कि टासरा के घरों व स्कूलों में दरार पड़ने से ग्रामीण आक्रोशित हैं. सेल प्रबंधन द्वारा 6 महीने में एमडीओ नियुक्त कर इसे पूरा कर लिए जाने का आश्वासन दिया गया था. ग्रामीण कह रहे हैं कि वर्ष 2015, 2017 व 2018 में तीन बार सेल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी और बार बार सेल प्रबंधन मुकर जाता है. इसीलिए ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही