Search

 
 
 

धनबाद : सावन की पहली सोमवारी पर राजेंद्र सरोवर में होगी महाआरती

 

इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन व नगर निगम की टीम ने किया तालाब का निरीक्षण

Dhanbad : सावन की पहली सोमवारी 10 जुलाई को है. इस विशेष अवसर पर झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन ने पिछले साल की तरह इस बार भी धनबाद के बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर में शिव महाआरती का आयोजन किया है. झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव व सदस्यों के साथ नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने राजेंद्र सरोवर पहुच कर तैयारियों का जायजा लिया. जिटा महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर किया जाएगा, जिसकी तैयारियां चल रही है. महाआरती का समय संध्या 5 बजे रखा गया है. महाआरती में प्रख्यात डमरू व शंख वादक डॉ. विपिन मिश्रा शिरकत करेंगे. वाराणसी के आचार्य रणधीर उनकी टीम कार्यक्रम में शामिल होगी. जिटा के अध्यक्ष अमितेश सहाय ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित महाआरती को धनबाद के लोगों ने खूब पसंद किया. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सावन की पहली सोमवारी पर शिव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को भव्य बनाने के लिए शहर में होर्डिंग-पोस्टर लगाए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/a-team-of-20-doctors-and-42-health-workers-from-dhanbad-will-serve-at-the-deoghar-shravani-fair/">धनबाद

के 20 डॉक्टर व 42 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम देवघर श्रावणी मेले में देगी सेवा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही