Search

धनबाद : कांग्रेस कमेटी की 211 सदस्यीय सूची जारी होते ही छिड़ा  महाभारत

Rammurti Pathak Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला कांग्रेस की जम्बोजेट कमिटी की घोषणा होते ही  यहां बबाल मच गया है. 211 सदस्यीय कमेटी की घोषणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो ने की है. हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों की सूची संशोधन के लिए अभी प्रदेश कमेटी के समक्ष लंबित है,फाइनल नहीं हुआ है.

    वरीय को कनीय व जूनियर को बना दिया सीनियर

इधर 211 सदस्यीय कमेटी की घोषणा से कांग्रेसियों  में खलबली मची है. कनीय को वरीय और वरीय नेता को अपेक्षाकृत कम महत्व का पद मिलने से पार्टी के अंदर गहरा असंतोष है. लिस्ट जारी होते ही नेताओं का आपसी विवाद सतह पर आ गया है. जो व्यक्ति जिला कांग्रेस की पुरानी कमेटी में पदधारक नहीं था, उन्हें  उपाध्यक्ष पद पर आसीन करना और पुरानी कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर आसीन पुराने व सीनियर नेता को महासचिव बना देने के कारण विवाद बढ़ा है. विशेष आमंत्रित सदस्य में अजय कुमार दुबे का नाम  झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक से पहले होने पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज की है.

   किसी ने विवाद कराने के उद्देश्य से जारी की लिस्ट

पार्टी के  जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने `शुभम संदेश` को आज यहां बताया कि जिला या प्रदेश से पदाधिकारियों की कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है. पार्टी मुख्यालय से किसी ने विवाद कराने के उद्देश्य से लिस्ट जारी की है.  उन्होंने कहा कि  12 अप्रैल को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का धनबाद आएंगे. वह यहां जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद ही अंतिम सूची जारी होगी. संशोधन अभी लंबित  है. महासचिव सतपाल सिंह ब्रोका, जिनको इस लिस्ट में उपाध्यक्ष बनाया गया है, ने बताया कि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह संशोधन के लिए गया हुआ था, कैसे लिक हुआ. इसकी जानकारी नहीं है.

     लिस्ट में 211 कांग्रेसियों के नाम

घोषित सूची के अनुसार जिला कमेटी में इस बार 211 कांग्रेसियों को जगह मिली है. हालांकि पुरानी कमेटी में 196 लोग थे. नई कमेटी में 22 उपाध्याय, 56 महासचिव, 73 सचिव, 32 कार्यसमिति सदस्य के नाम शामिल हैं. इसके अलावा 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता तथा सदस्यता प्रभारी के रूप में भी एक एक नेता को जगह दी गई है. परंतु आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp