Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में संयुक्त मोर्चा का महाधरना शुरू

Advertisement
Advertisement

सीपीपीसी को हस्तांतरण करने का विरोध

Maithan: डीवीसी के पेंशन सिस्टम को सीपीपीसी को हस्तांतरण करने के ख़िलाफ़ डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में डीवीसी संयुक्त मोर्चा ने सोमवार 25 सितंबर से तीन दिवसीय महाधरना शुरू किया. इस संबंध में संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी धर्मदेव सिंह ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत डीवीसी पेंशनर्स फोरम एवं डीवीसी संयुक्त मोर्चा ने सोमवार से डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में महा धरना दिया जा रहा है. यह कार्यक्रम 27 सितंबर तक चलेगा. कहा कि पेंशन सिस्टम को सीपीपीसी को हस्तांतरण करने के लिए डीवीसी प्रबंधन द्वारा एक आदेश जारी किया गया था. जब तक इस आदेश को रद्द नहीं किया जाता, चरणबद्घ आंदोलन चलता रहेगा. इसके पहले 30 मई को भी डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में डीवीसी पेंशनर्स फोरम एवं डीवीसी संयुक्त मोर्चा द्वारा धरना दिया गया था. उस समय प्रबंधन द्वारा तीन महीना का समय लिया गया था और आश्वासन दिया था कि तीन माह के अंदर इस समस्या को हल कर दिया जाएगा. लेकिन कुछ भी नहीं हो पाया. कल मंगलवार को मानव बंधन बनाकर डीवीसी मुख्यालय का शांति पूर्ण घेराव किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल रहेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही