Search

 
 
 

धनबाद : कल्याण केन्द्र सिंदरी में गुरुवार से होगा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के महाकुंभ का आगाज

 
80 सरस्वती विद्या मंदिर के एक हज़ार से ज़्यादा प्रतिभागी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
Sindri : सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी में गुरुवार 21 सितंबर से पांच दिवसीय 34वें प्रांतीय खेलकूद समारोह की शुरुआत हो रही है. बुधवार 20 सितंबर को स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई. प्रबंधन समिति ने बताया कि समारोह के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, एसएसपी संजीव कुमार सहित रिकर्व आर्चर तीरंदाज रिमिल बरूली शामिल होंगी. रांची में रह रही रिमिल बरूली डेनमार्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता रही हैं. विद्या विकास समिति के धनबाद विभाग प्रमुख विवेक नयन पाण्डेय ने बताया कि विद्या विकास समिति झारखंड के दिशानिर्देश पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के 80 सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों से लगभग 1000 प्रतिभागी खिलाड़ी शामिल होंगे. प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के 94 प्रकार के प्रतिसपर्धाएं शामिल हैं. अंडर 14 में कक्षा 6 से 8, अंडर 17 में कक्षा 9 से 10 और अंडर 19 में कक्षा 11 और 12 के खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. उन्हें ऑनलाइन नामांकन के लिए 20 सितंबर की रात तक का समय निर्धारित है. खिलाड़ियों को रहने के लिए राजेंद्र महिला उच्च विद्यालय सिंदरी, विद्यापति परिषद सहित विद्यालय परिसर का चयन किया गया है. उनके खानपान और सुरक्षा सहित मेडिकल टीम की सुविधा का विशेष प्रबंध प्रबंधन समिति द्वारा निर्धारित किया गया है. इसमें 50 रेफरी सहित 10 पूर्णकालिक सदस्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाएंगे. उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता और उसके बाद स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में खेलने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रतिभावान खिलाड़ियों में आदित्य रंजन और मुस्कान कुमारी अखिल भारतीय स्तर प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं. इन प्रतियोगिताओं से आगे बढ़कर खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों के अंतिम चरण तक स्थान प्राप्त किया है. प्रेसवार्ता में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, विद्या विकास समिति धनबाद विभाग प्रमुख विवेक नयन पाण्डेय, स्थानीय प्रबंध समिति सचिव शशि भूषण कुमार गुप्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jbkss-formed-convenor-group-in-all-three-blocks-of-nirsa-assembly/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: जेबीकेएसएस ने निरसा विधानसभा के तीनों प्रखंड में संयोजक मंडली का किया गठन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही