Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी में 483 वीं जयंती पर याद किये गए महाराणा प्रताप

 Sindri : सिंदरी (Sindri) पराधीनता स्वीकार नहीं करनेवाले महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंती सोमवार 22 मई को सिंदरी शहरपुरा स्थित वार्ड नं 55 में मनाई गई. इस अवसर पर पूर्व पार्षद दिनेश सिंह के कार्यालय में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. पूर्व पार्षद ने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिये अमर है. दोनों हाथ से तलवार चलाने में माहिर महाराणा प्रताप मेवाड़ ही नहीं, पूरे देश के वीर योद्धा थे. अंत तक मुगल बादशाह अकबर उन्हें पराधीन नहीं कर सका. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में रणधीर सिंह, अधिवक्ता दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, ब्रजेश सिंह, विरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, टुनटुन सिंह, नकुल सिंह, उपेंद्र सिंह, अरूण सिंह, नन्द किशोर सिंह, सुभाष सिंह, नीरज कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही