Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा में बाउरी समाज कल्याण का महासम्मेलन 2 फरवरी को

Maithan : मैथन (Maithan)  अखिल भारतीय बाउरी, समाज कल्याण समिति के 21 वां स्थापना दिवस के अवसर पर 2 फरवरी को चिरकुंडा टाउन हॉल में महासम्मेलन होगा. यह जानकारी चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी ने 27 जनवरी को एक प्रेस वार्ता में दी है. श्री बाउरी ने कहा कि महासम्मेलन में बाउरी समाज के उत्थान, समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने और लोगों में जागरुकता पैदा करने पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस धूमधाम व भव्य रूप से मनाया जाएगा, जहां समाज के लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य रहेगा. महासम्मेलन में बाउरी समाज के बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी, जिसमें झारखंड के पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के सालतोड़ से विधायक श्रीमती चंदना बाउरी, पारा के विधायक विवेकानंद बाउरी, पूर्व विधायक स्वपन बाउरी, उमापदो बाउरी, पूर्णचंद्र बाउरी और समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष चारचंद्र बाउरी मौजूद रहेंगे. प्रेसवार्ता में चिनप अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी के अलावा जिला अध्यक्ष गौरचंद्र बाउरी, प्रदीप बाउरी, बादल बाउरी, वकील बाउरी, लाला बाउरी, काजल बाउरी, अजय बाउरी, जगरनाथ बाउरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही