Dhanbad : पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज से बी कॉम पास, करोड़ों की ठगी करने वाला जिला परिषद सदस्य संतोष महतो बेखौफ घूम रहा है. उसे सब देखते हैं, बस वह पुलिस को नहीं दिखता. लोग कह रहे हैं कि ठग के साथ- साथ वह सेटिंगबाज भी है. यही कारण है कि पुलिस से भी सेटिंग हो जाती है. संतोष महतो एक दशक से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का धंधा चला रहा है. इस धंधे के बल पर उसने अब तक करोड़ों की संपत्ति बना ली है. यही संपत्ति पुलिस से बचने में भी काम आती है. खानापूर्ति करती है पुलिस : संतोष महतो की ठगी के शिकार और शिकायतकर्ता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संतोष महतो ठगी से बनाए करोड़ों की संपत्ति का दुरुपयोग पुलिस से संरक्षण लेने में करता है. 7 जनवरी 2022 को धनबाद थाना में संतोष महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसकी संख्या 5/22 है. पुलिस ने संतोष महतो के महुदा आवास में छापेमारी भी की, लेकिन छापेमारी से पहले ही उसे जानकारी मिल चुकी थी. यह भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/dhanbad-job-promised-crores-cheated/">नौकरी
का झांसा दिया, ठगे करोड़ोंं पूर्व विधायक के करीबी होने का उठाता है फायदा : संतोष महतो बाघमारा के पूर्व विधायक जलेश्वर महतो के रिश्तेदार होने का भरपूर फायदा उठाता है. नेताओं, मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाना, उनसे करीबी रिश्ता बनाना उसे आता है. पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर इन चित्रों के जरिए रौब गांठाना उसकी आदत है. उसके फेसबुक में नेताओं के साथ दर्जनों फोटो हैं. गाड़ी एक के बाद एक : ठगी का माल है, इसलिए संतोष महतो गाड़ी भी खूब बदलता है. कुछ साल में ही उसने कई गाड़ी बदली. पहले डिजायर, इसके बाद एस यू वी 500 और अब बलेनो की सवारी करता है. शौक भी नवाबों वाली है, मानो उसके पास कोई खजाना हो- {जारी } यह भी पढ़ें : संतोष">https://lagatar.in/dhanbad-bahadur-singh-lost-his-lifes-earnings-in-the-affair-of-santosh-mahto/">संतोष
महतो के चक्कर में बहादुर सिंह ने गंवाई ज़िंदगी भर की कमाई [wpse_comments_template]

Leave a Comment