Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर क्षेत्र में महावीर बाबू ने जगाया शिक्षा का अलख : डीएन सिंह

Govindpur : कोयलांचल में शिक्षा के विकास में स्वतंत्रता सेनानी महावीर प्रसाद महतो ने महती भूमिका निभाई थी. 1959 में उन्होंने गोविंदपुर जैसे सुदूर ग्रामीण इलाके में कोलकाता के जूट व्यापारी रामसहाय मल मोर की सहायता से आर एस मोर कॉलेज की स्थापना की. गोविंदपुर प्लस टू हाई स्कूल, हाई स्कूल गोसाईंडीह, कस्तूरबा गांधी आश्रम, मध्य विद्यालय तिलाबनी, मध्य विद्यालय रघुनाथपुर आदि संस्थानों की स्थापना भी उन्होंने की थी. यदि वह नहीं होते तो गोविंदपुर क्षेत्र शिक्षा के मामले में पिछड़ा ही रह जाता उक्त बातें आप पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व प्रमुख डीएन सिंह ने रविवार 28 मई को महावीर प्रसाद महतो के पुण्यतिथि समारोह में अतिथि पद से कही. भाजपा नेता रवि रंजन गिरि ने बैंक कॉलोनी का नामकरण महावीर महतो कॉलोनी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. समारोह का आयोजन झारखंड कल्याण मंच ने किया था. अध्यक्षता मंच अध्यक्ष राजकुमार गिरि ने की एवं संचालन अशोक गिरि ने किया. समारोह को खादी ग्रामोद्योग संघ के सचिव विभांशु कुमार सिंह, मंच सचिव उमानाथ शर्मा, भाजपा नेता रतिरंजन गिरि, विहिप नेता बैजनाथ गोस्वामी, नितेश गोप, वीरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक नेता नीलकंठ मंडल, पीएन प्रसाद, प्रदीप कुमार महतो विमलेश कुमार नंदलाल शाह कमलेश गोप संतोष गोप प्रकाश गोस्वामी इंद्रदेव पासवान राम सिंह सत्येंद्र शर्मा मृदुला प्रसाद द्वारका मोदी गणेश गिरि, सत्येंद्र गिरि कामदेव रजक विष्णु साहू चिन्मय भट्टाचार्य दुर्गा राय दीनानाथ सिंह उमाशंकर साह आदि ने संबोधित किया. सभी लोगों ने महावीर बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही