Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोयलांचल में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल धनबाद में 4 अप्रैल मंगलवार को धूम धाम से महावीर जयंती मनाई गई. इस अवसर पर मटकुरिया स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में प्रभात फेरी, विशाल रथ यात्रा, आकर्षक झांकी, शोभायात्रा के साथ दीपोत्सव व भजन संध्या के कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए. [caption id="attachment_598921" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/mahavir-jayanti-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> भगवान महावीर को रथ में बिठा कर नगर भ्रमण[/caption] विशाल शोभायात्रा में भगवान महावीर जी को रथ में बिठा कर नगर भ्रमण कराया गया, जो मटकुरिया से बैंकमोड़   होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुचा. शोभा यात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही, जिसमें भगवान महावीर तथा विभिन्न स्वरूप में नृत्य करते विभन्न वेशधारी कलाकार अधिक आकर्षण के केंद्र रहे. जैन धर्मावलंबी भगवान महावीर के रथ को खींचते पैदल चल रहे थे. ढोल-नगाड़ों के बीच जैन समाज की महिलाओं तथा पुरुषों ने बीच सड़क पर जमकर नृत्य किया. [caption id="attachment_598925" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jhanki-mahavir-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> शोभायात्रा में शामिल झांकियां[/caption] इससे पहले सुबह छः बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा धारी महिलाओं व पुरुषों ने धर्म ध्वज के साथ भगवान महावीर का जय गान करते हुए नगर भ्रमण किया. इसके बाद मंदिर में कलश पूजन अभिषेक व अन्य अनुष्ठान संपन्न हुआ. संध्या में भगवान की दिव्य महा आरती की गई. इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. सूर्यास्त से पूर्व महा भंडारा में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा रात्रि में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही