Search

धनबाद : सड़क दुर्घटना में घायल महेंद्र की इलाज के दौरान मौत

Tetulmari (Dhanbad) : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महेन्द्र चौहान की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजन व ग्रामीण शव को लेकर थाना पहुंचे और तत्काल मुआवजा की मांग करने लगे. थाना प्रभारी लव कुमार चौधरी के काफ़ी समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई व मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए चले गए. मृतक का 14 वर्ष का एक बेटा और 10 वर्ष एक बेटी है. पत्नी मुनी देवी तेतुलमारी के एक प्राइवेट विद्यालय में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है. मालूम हो कि महेंद्र शनिवार को हाइवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/god-of-cricket-remembered-childhood/">क्रिकेट

के भगवान को याद आया बचपन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp