Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : उद्घाटन मैच में माही क्लब ने सांकतोड़िया एकेडमी को  64 रन से हराया

Maithon : अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट 23 अप्रैल रविवार को कुमारधुबी कोलियरी मैदान में शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड क्रिकेट संघ प्रबंधकीय समिति के सदस्य विनय सिंह व धनबाद जिला क्रिकेट संघ के महासचिव उत्तम कुमार विश्वास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पहला मैच माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी व सांकतोड़िया क्रिकेट एकेडमी के बीच  खेला गया. माही क्रिकेट क्लब ने सांकतोड़िया को  64 रन से हरा दिया. माही क्रिकेट क्लब ने 1 विकेट खोकर 20 ओवर में 213 रन बनाए. अनामिका कुमारी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर शानादार 106 रन बनाए. बबली कुमारी ने 45 रन का योगदान दिया. सांकतोड़िया की श्रेया राय ने एकमात्र विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए सांकतोड़िया की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी. श्रेया ने 64 रन बनाए. माही क्रिकेट क्लब की ओर से बबली कुमारी ने 2 विकेट, आनंदिता तथा अंकिता मौर्या ने एक-एक विकेट लिया. अनामिका कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. मौके पर कोच भागीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज, संजीव मजूमदार, संजय यादव, सपन गुहा ठाकुरता, विकास कुमार, प्रभाकर विश्वकर्मा, मुन्ना यादव, संजीत यादव, अशोक यादव, राणा घोष, छोटन यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-siffers-lab-assistant-missing-wife-filed-a-case/">धनबाद

: सिंफर का लैब असिस्टेंट लापता, पत्नी ने दर्ज कराया मामला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही