Search

 
 
 

धनबाद : माही क्रिकेट क्लब ने शांति देवी क्रिकेट कोचिंग कैंप को हराया

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य व माही क्रिकेट क्लब के प्रेसिडेंट अभिजीत घोष, शिवलीबाडी मध्य पंचायत की मुखिया अनामिका देवी व सामाजिक कार्यकर्ता देयोल घोष ने संयुक्त रूप से ईस्ट कुमारधुबी कोलियरी में शनिवार 22 अक्टूबर को टर्फ विकेट का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद इस सत्र का 25 ओवर का पहला फ्रेंडली मैच माही क्रिकेट क्लब (गर्ल्स) कुमारधुबी व शांति देवी क्रिकेट कोचिंग कैंप (लडका) आसनसोल के बीच खेला गया. माही क्रिकेट क्लब ने 42 रन से मैच जीत लिया. पहले खेलते हुए माही क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए. बबली 62 रन, प्रगति 31 रन, अंजली सोरेन 28 रन पर आउट हुए. जबावी पारी खेलते हुए शांति देवी क्रिकेट कोचिंग कैंप मात्र 125 रन ही बना सका और सभी खिलाडी आउट हो गए. टियास दास ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. माही क्रिकेट क्लब की ओर से अंकिता मौर्या ने पांच व बबली ने दो खिलाडियों को आउट किया. मौके पर भगीरथ रजवार, कुंदन कुमार रजक व अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-maximum-people-are-taking-benefit-of-government-schemes-in-the-camp-bdo/">धनबाद:

 शिविर में अधिकतम लोग सरकारी योजनाओं का ले रहे हैं लाभ : बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही