Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गिरिडीह को हरा फाइनल में पहुंचा माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी

Maithon : अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में 25 अप्रैल को माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी ने गिरिडीह क्रिकेट अकादमी को 60 रनों के भारी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माही क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 164 रन बनाए. अनामिका कुमारी ने 58 व आनंदिता ने 41 रन का योगदान दिया. गिरिडीह की रूपाली ने तीन विकेट लिए. जवाबी पारी खेलते हुए गिरिडीह की टीम 15 ओवर में तीन विकेट खोकर महज 104 रन ही बना सकी. पल्लवी कुमारी ने 39 रन बनाए. माही क्रिकेट क्लब की ओर से आनंदिता व बबली कुमारी ने 1-1 विकेट लिए. आनंदिता कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. मैच शुरू होने से पहले टूर्नामेंट के संयोजक झारखंड क्रिकेट संघ के सदस्य अभिजीत घोष ने मुख्य अतिथि विश्वनाथ दास व विशिष्ट अतिथि संजीव मजूमदार के साथ खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया.  असित सहाय तथा बीसीसीआई लेवल 2 के फिजिकल ट्रेनर महादेव सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया.  मौके पर कोच भागीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज, पूर्व क्रिकेटर सौमिक बनर्जी, प्रो. दीपक सिंह, संजय यादव, मनु शर्मा, विकास कुमार, प्रभाकर विश्वकर्मा, मुन्ना यादव संजीत यादव, अशोक यादव, राणा घोष, छोटन यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही